फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deepawali, celebration in mainpuri

दीपोत्सव पर घर-घर हुई महालक्ष्मी की आराधना

Mon, 28 Oct 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
deepawali, celebration in mainpuri
दीपावली पर एक जगह आतिशबाजी चलाते बच्चे - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रोशनी का त्योहार दीपावली जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना लोगों ने की। इस दौरान जहां पूरा शहर सप्तरंगी रोशनी में जगमगाता रहा वहीं देर रात तक आतिशबाजी से वातावरण गूंजता रहा। वहीं लोगों ने मंदिरों में दीपक जलाकर देवों की पूजा की।
विज्ञापन

दिवाली पर पूरा शहर रोशनी में जगमगाता रहा। हर घर में पूरी निष्ठा के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने दीयों और मोमबत्ती के अलावा झालरों से अपने घरों को रोशन किया। फिर शुरू हुआ आतिशबाजी का सिलसिला जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

देर रात तक पटाखे चलते रहे और लोग एक-दूसरे को समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं देते रहे। शाम सात बजे के बाद दीपावली की चकाचौंध पूरे शहर में दिखाई दी। लोगों ने अपने घरों और दुकानों में बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे रात तक गूंजते रहे पटाखे
पटाखे चलाने के लिए लगाई गई पाबंदी का असर भी कहीं दिखाई नहीं दिखा। रात 12 बजे तक तेज धमाकों से आकाश गूंजता रहा।
ढाई करोड़ की खरीदी गई मिठाई
दीपावली पर इस बार पिछले सालों की अपेक्षा अधिक मिठाई खरीदी गई। इस दौरान मिठाई लेने के लिए लोगों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे। जिले में करीब ढाई करोड़ रुपये की मिठाई की बिक्री हुई। कई मिठाइयां तो दीपावली के दिन दोपहर होने से पूर्व ही खत्म हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed