फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deep Library Cricket Club emerged victorious.

Agra News: दीप लाइब्रेरी क्रिकेट क्लब बना विजेता

Tue, 20 Jan 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Deep Library Cricket Club emerged victorious.
विधायक खेल स्पर्धा
आगरा। विधायक खेल स्पर्धा के तहत बरहन के सीपी सिंह मैदान में एत्मादपुर विधानसभा स्तर क्रिकेट टूर्नामेंट दीप लाइब्रेरी क्रिकेट क्लब ने जीत लिया। सोमवार को खेले गए फाइनल में उसने चौधरी क्रिकेट क्लब नगला दुर्ग सिंह को हराया। फाइनल मैच का टॉस उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने कराया। दीप लाइब्रेरी टीम ने टॉस जीतकर चौधरी क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 20 ओवर के मैच में चौधरी क्रिकेट क्लब नगला दुर्ग सिंह की टीम 15 ओवर तीन बॉल में 108 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में 109 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दीप लाइब्रेरी क्रिकेट क्लब एत्मादपुर टीम ने 18 ओवर में छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन




फाइनल मैच को देखने के लिए पहुंचे अतिथियों में क्षेत्रीय विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह, पूर्व खेल राज्यमंत्री राम सकल गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, तरून चौहान, दुष्यंतवीर सिंह, खंदौली भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रूपेष चौहान आदि ने खिलाड़ियाें का उत्साहवर्धन करने के साथ मैच की समाप्ति पर पुरस्कार वितरण किए। अतिथियों ने विजेता टीम को ट्राॅफी देने के साथ 51 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं मेडल, ट्रैक शूट दिए गए। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द मैच दीप लाइब्रेरी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शिवांग यादव, मैन ऑफ द सीरीज दृष्टि स्टार क्रिकेट क्लब बरहन के खिलाड़ी विश्वदीप यादव, बेस्ट मेन खिलाड़ी चौधरी क्रिकेट क्लब के अमित चौधरी, ऑल राउंडर खिलाड़ी दृष्टि स्टार क्रिकेट क्लब बरहन के अमित यादव को दिया गया। अन्य सभी खिलाड़ियों को ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया गया। अंत में टूर्नामेंट संचालन समिति के जालिम सिंह, एसपी कोच, विश्वेंद्र सिंह, ललित जादौन आदि ने सभी टीमों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed