{"_id":"6a1214efddba7338d00e7def","slug":"decorated-market-of-goats-high-demand-for-totapari-agra-news-c-365-1-sagr1045-108036-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बकरों का सजा बाजार, तोतापरी की अधिक मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बकरों का सजा बाजार, तोतापरी की अधिक मांग
विज्ञापन
बाजार में बकरे।
आगरा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के लिए शहर के मीरा हुसैनी चौराहा, ईदगाह, तोरा मंडी, ताजगंज, हींग की मंडी बकरा बाजार में शनिवार शाम को खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। धौलपुर, राजाखेड़ा, भरतपुर, हरियाणा और पलवल आदि क्षेत्रों से व्यापारी आए हैं। बाजार में बकरों की कीमत 11 हजार से 1.5 लाख रुपये तक है।
राजस्थानी नस्ल के तोतापरी बकरे की मांग सबसे अधिक है, जो अपनी शानदार ऊंचाई और लंबे कानों के लिए पसंद किया जा रहा है। राजस्थान के व्यापारी पप्पू खान ने अपने बकरे सोयत की कीमत 70 हजार रुपये रखी है। इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन हाजी असलम कुरैशी ने प्रशासन से सभी बकरा मंडियों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। उन्होंने नगर और जल निगम से त्योहार के मद्देनजर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद, खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त और व्यापारियों व पशुओं के लिए पानी के टैंकर खड़े करवाने की मांग की है।