फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Declaring pilgrimage sites out of our jurisdiction: Tourism Department

तीर्थ स्थल घोषित करना हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर- पर्यटन विभाग

Sat, 09 Oct 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Declaring pilgrimage sites out of our jurisdiction: Tourism Department
कासगंज। सोरोंजी को तीर्थ स्थल घोषित करने के लिए हर स्तर पर मांग जोर पकड़ रही है। चाहे धरना प्रदर्शन हो या सूचना के अधिकार के तहत सोरोंजी को अधिकार दिलाने की पहल। लोग हर स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है कि तीर्थ स्थल घोषित करना पर्यटन विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन

सोरोंजी के सामाजिक कार्यकर्ता रामशरन शर्मा ने 9 सितंबर को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत पर्यटन विभाग को पत्र भेजकर सूचना मांगी। लिखा कि सोरोंजी को अब तक तीर्थ स्थल का आधिकारिक दर्जा क्यों नहीं दिया गया और दर्जा कब मिलेगा। इसका जवाब रामशरण शर्मा को अब मिला है। उसमें पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के महानिदेशक द्वारा मांगी गई आख्या पर पर्यटन विभाग आगरा के क्षेत्रीय अधिकारी ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्थान को तीर्थ स्थल घोषित करने का अधिकार पर्यटन विभाग को नहीं है। यह पत्र मिलने के बाद अब सोरोंजी के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे लोगों में मायूसी है। अब लड़ाई सीधे सरकार से है।
विज्ञापन

पीएम और सीएम का किया ट्वीट
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि सोरोंजी को तीर्थस्थल का आधिकारिक दर्जा जल्द दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने भी लिखी चिट्ठी
आंदोलन में अब तमाम छात्र भी जुड़ चुके हैं। कई छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। कहा है कि सोरोंजी को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया जाए। जन भावनाओं को समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed