{"_id":"5c152139bdec22554c2a930b","slug":"debtor-farmer-fall-sick-in-district-jail-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद 15 लाख रुपए के कर्जदार किसान की हालत बिगड़ी, प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद 15 लाख रुपए के कर्जदार किसान की हालत बिगड़ी, प्रशासन में मचा हड़कंप
Sat, 15 Dec 2018 09:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
मथुला जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जिला कारागार में निरुद्ध 15 लाख रुपये के कर्जदार किसान की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पूरी जानकारी मांट तहसीलदार को दी। मांट तहसीलदार ने देर न करते हुए कर्जदार किसान की रिहाई के आदेश कर डाले, जबकि कर्जदार किसान की रिहाई 25 दिसंबर को होनी थी।
विज्ञापन
थाना नौहझील के गांव भरतिया निवासी नानक चंद (68) पुत्र चेतराम पेशे से किसान हैं। 15 लाख के कर्जदार किसान को पकड़कर 12 दिसंबर को जेल भेजा गया। शनिवार को जेल में निरुद्ध कर्जदार किसान की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में जेल प्रशासन ने किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर हालत चिंताजनक होने पर उसे आगरा के एसएन मेडिकल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। जेल प्रशासन ने मांट तहसीलदार को कर्जदार किसान की हालत नाजुक होने की खबर दी।
विज्ञापन
10 दिन पहले हुई रिहाई
आनन-फानन में मांट तहसीलदार ने कर्जदार किसान का रिहाई आदेश बनाकर जेल भेज दिया। जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचित किया, पर देरशाम तक कोई कर्जदार किसान के पास नहीं पहुंचा। फिलहाल जेल प्रशासन के दो सिपाही जरूर कर्जदार किसान के साथ आगरा में डटे हुए हैं।
जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि 12 दिसंबर को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया था, जो कि 25 दिसंबर का रिहा होना चाहिए था। तबियत बिगड़ने पर शनिवार को रिहा कर दिया गया है।
जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि 12 दिसंबर को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया था, जो कि 25 दिसंबर का रिहा होना चाहिए था। तबियत बिगड़ने पर शनिवार को रिहा कर दिया गया है।