{"_id":"60ac82e03fe0f0446565d28f","slug":"death-of-teachers-due-to-corona-virus-infection-in-duty-panchayat-chunav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा विभाग: मंडल में 33 शिक्षाकर्मियों ने संक्रमण से गंवाई जान, आगरा से सर्वाधिक 20 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा विभाग: मंडल में 33 शिक्षाकर्मियों ने संक्रमण से गंवाई जान, आगरा से सर्वाधिक 20 कर्मचारी
Tue, 25 May 2021 10:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 May 2021 10:23 AM IST
सार
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल की ओर से सोमवार को मंडल के सभी जिलों में कोरोना से मरने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजी गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते जिंदगी की जंग हार गए शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा विभाग में मंडल में कुल 33 प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसमें आगरा जिले में सर्वाधिक 20, मैनपुरी में आठ, मथुरा में चार और फिरोजाबाद में एक की मौत हुई है।
विज्ञापन
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल की ओर से सोमवार को मंडल के सभी जिलों में कोरोना से मरने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजी गई। इसके साथ ही मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि इनके सभी देयकों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
मंडल में इनकी हुई कोरोना से मौत
1. मंजुलता पांडेय, प्रधानाचार्य। 2. डॉ. राजीव जैन, प्रधानाचार्य। 3. डॉ. अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य। 4. हरस्वरूप, प्रवक्ता। 5. शिवराम सोनी, सहायक अध्यापक। 6. भूपेंद्र प्रसाद कुशवाह, सहायक अध्यापक। 7. राघवेंद्र सिंह परिहार, सहायक अध्यापक। 8. राजीव कुमार ठाकुर, सहायक अध्यापक। 9. साधना वशिष्ठ, सहायक अध्यापिका। 10. विमला जैन, सहायक अध्यापिका। 11. सुनील कुमार गुप्ता, प्रधान लिपिक। 12. चंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रधान लिपिक। 13. सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक। 14. हरीश वर्मा, सहायक लिपिक। 15. कल्पना सक्सेना, लिपिक। 16. नरेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। 17. दिनेश चंद्र शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। 18. चंद्र प्रकाश, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। 19. पवन कुमार सिंह चौहान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। 20. आशा देवी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।
विज्ञापन
मथुरा में
1. राकेश कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक। 2. भीमपाल सिंह, परिचारक। 3. राखी सारस्वत, सहायक अध्यापक। 4. अमित कुमार अग्रवाल, सहायक अध्यापक।
फिरोजाबाद:
1. सत्यप्रकाश, कनिष्ठ सहायक।
मैनपुरी
1. अशोक कुमार, प्रवक्ता। 2. समीश चंद, परिचारक। 3. राकेश कुमार, सहायक अध्यापक। 4. धर्मजीत, सहायक अध्यापक। 5. प्रद्युम्न सिंह, लिपिक। 6. नरेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक, 7. प्रमोद चंद्र बाथम, लिपिक, 8. नरेंद्र कुमार चौधरी, सहायक अध्यापक।
परिषदीय स्कूल के एक और सहायक अध्यापक की मौत
जिले में परिषदीय स्कूल के एक और सहायक अध्यापक की कोरोना संक्रमण के करण सोमवार को मौत हो गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित ने बताया कि जैतपुर के प्राथमिक विद्यालय, मालोनीहार में सहायक अध्यापक दक्ष गुप्ता ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी दी थी। उसके बाद से तबियत खराब चल रही थी। तबियत ज्यादा खराब होने पर जांच कराई गई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। संगठन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 29 शिक्षकों, शिक्षामित्रों, कर्मचारियों व अधिकारियों की मौत हो चुकी है।
आगरा: 18 से 44 वर्ष वालों को इस हफ्ते नहीं लगेगी कोवाक्सिन, सभी अप्वाइंटमेंट निरस्त