{"_id":"62112f5329af305d643a679b","slug":"death-of-patients-suffering-from-fever-and-asthma-mainpuri-news-agr52484921","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार और अस्थमा से पीड़ित मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार और अस्थमा से पीड़ित मरीज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार और अस्थमा के दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 449 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
शनिवार की सुबह आठ बजे से ही जिला अस्पताल में मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया। ओपीडी में अपराह्न दो बजे तक 449 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 17 मरीज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए। चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
जनपद की सीमा पर स्थित एटा जनपद के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नदरौला निवास नईमखान के आठ वर्षीय पुत्र हसन को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर किया। शहर के मोहल्ला बागवान निवासी 61 वर्षीय विशुनदयाल को पिछले कुछ दिन से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन ने शुक्रवार की रात उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान विशुनदयाल की मौत हो गई। सीएमएस अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि एटा निवासी बच्चा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। वहीं शहर के मोहल्ला बागवान निवासी वृद्ध को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान उनकी मौत हुई।