{"_id":"678557c980955d3a3607e88c","slug":"death-of-former-head-detained-in-jail-post-mortem-conducted-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-130198-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेल में निरुद्ध पूर्व प्रधान की मौत, कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेल में निरुद्ध पूर्व प्रधान की मौत, कराया पोस्टमार्टम
Mon, 13 Jan 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में नवंबर 2024 से जानलेवा हमले के मामले में निरुद्ध पूर्व प्रधान की मौत हो गई। गांव अर्जुनपुर गढ़ी निवासी उमेश पाल सिंह गले के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। दो दिन पहले ही जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को रेलवे गेट चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर गढ़ी निवासी पूर्व प्रधान उमेश पाल सिंह चौहान (50) गले के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीच गांव में हुए एक झगड़े के दौरान फायरिंग की घटना हुई। इसमें पूर्व प्रधान को जानलेवा हमले के आरोपी थे। नवंबर 2024 को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उमेश पाल ने दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि पूर्व प्रधान के दो पुत्रियां जिनकी वह शादी कर चुके थे।