फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of e-rickshaw driver resident of Bhogaon in Noida

नोएडा में भोगांव निवासी ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत

Sun, 21 Aug 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Death of e-rickshaw driver resident of Bhogaon in Noida
भोगांव। गांव कल्याणपुर निवासी ई-रिक्शा चालक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव आ गए, हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

30 वर्षीय हरिशंकर उर्फ रबडे़ यादव नोएडा में ई-रिक्शा चलाता था। साढू व साली भी पास ही मकान में रहते हैं। शनिवार की सुबह हरिशंकर ई-रिक्शा लेकर निकला कुछ देर बाद सड़क पर पड़ा मिला। पत्नी रामा देवी ने सूचना परिजन को दी। रामा शव को लेकर गांव आ गई। मृतक के छोटे भाई की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। सूचना पर भोगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर का कहना है कि मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed