फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of brother-in-law coming to sister-in-law's wedding

UP: बहन की डोली उठने का था इंतजार, तभी मिली ऐसी खबर; उजड़ गई बड़ी बहन की दुनिया

Tue, 02 May 2023 07:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 07:23 PM IST
सार

शादी की तैयारियों के बीच जब दुल्हन के जीजा की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। 

विज्ञापन
Death of brother-in-law coming to sister-in-law's wedding
दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में युवती की शादी की तैयारी चल रही थी। डोली उठने का इंतजार था, तभी खबर मिली कि उसके जीजा का एक्सीडेंट हो गया है। ये खबर मिलते ही बड़ी बहन के होश उड़ गए। कुछ देर बाद ही सूचना मिल गई कि बड़ी बहन का सुहाग उजड़ गया। इसके बाद तो शादी वाले घर में मातम पसर गया। हालांकि शादी की रस्मों को पूरा कर युवती को सादगी के साथ विदा कर दिया गया। 

विज्ञापन

ये है मामला 

जनपद फर्रुखाबाद के गांव संकिसा निवासी हरदयाल उर्फ रामू दीक्षित (40) वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती देवपुरा में मकान बना कर रह रहे थे। सोमवार को शहर में उनकी साली की शादी का कार्यकम था। वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से शहर आ रहे थे। बाइक देर रात करीब नौ बजे जब गांव गडेरी के पास पहुंची, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हरदयाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विवाहिता की हत्या: सास-ससुर और पति पर गंभीर आरोप, मारने के बाद लाश को फंदे से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हरदयाल उर्फ रामू की सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही शादी कार्यक्रम में शामिल परिजन को मिली तो वहां अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन के बहनोई की मौत की खबर सुनते ही रिश्तेदार आदि पोस्टमार्टम पहुंच गए। हादसे के बाद शादी का कार्यक्रम बेहद सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed