{"_id":"62dd88d86c5fab179c36b420","slug":"death-of-a-student-who-went-running-to-become-agniveer-mainpuri-news-agr5412435120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर में भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर में भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा की हुई मौत
विज्ञापन
घिरोर। गांव अलालपुर निवासी युवती रविवार की सुबह सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाने गई थी। अचानक बेहोश होकर रास्ते में गिर गई। परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव अलालपुर निवासी सुरेश चौहान की 18 वर्षीय पुत्री श्वेता चौहान पढ़ाई के साथ अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रही थी। वह रोजाना की तरह रविवार की सुबह भी दौड़ लगाने के लिए घिरोर बाईपास मार्ग पर गई। दौड़ लगाते समय अचानक बेहोश होकर गिर गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन द्वारा किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई सेे इंकार कर बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घर में श्वेता के अलावा छोटी बहन व एक छोटा भाई है।