{"_id":"66f98b0d3f4b670080062cdc","slug":"death-of-a-child-suffering-from-fever-due-to-wrong-treatment-by-quacks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-124792-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झोलाछाप के गलत उपचार से बुखार पीड़ित बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झोलाछाप के गलत उपचार से बुखार पीड़ित बालक की मौत
Sun, 29 Sep 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। क्षेत्र में आए दिन झोलाछापों के इलाज के बाद लोगों की मौतें हो रहीं हैं लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रविवार को भी झोलाछाप के गलत उपचार से ननिहाल आए बुखार से पीड़ित आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला राम सिंह निवासी पंकज यादव का पुत्र मयंक (8) अपनी मां प्रीती के साथ थाना बेवर के गांव नगला केहरी में कुंवरपाल के यहां अपनी ननिहाल आया था। मयंक को रविवार की शाम करीब तीन बजे के लगभग अचानक बुखार आ गया। परिजन उसे नगला दिलीप के सामने खजुरिया मोड़ पर एक झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे। यहां झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन दवाई देकर घर भेज दिया। घर पहुंचकर मयंक को खून की उल्टी हुई तो परिजन तत्काल उसे बेवर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बालक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। झोलाछापों पर पहले से ही कार्रवाई चल रही है।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ