{"_id":"60b517058ebc3e14c818420d","slug":"death-of-a-bike-rider-s-youth-due-to-a-tractor-collision-mainpuri-news-agr4939916183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बिछवां(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में गांव सुल्तानगंज मेें रविवार रात बाजार से घर वापस लौट रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी 19 वर्षीय अश्विनी पुत्र लाला राम रविवार की शाम बाजार किसी काम से गया था। उसके साथ गांव का रहने वाला गुलफाम भी था। देर रात दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे, दोनों घर के पास पहुंचे ही थे। तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अश्विनी ने दम तोड दिया। वहीं साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मामले में मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।