{"_id":"5fecba0a8ebc3e41a325c522","slug":"death-kasganj-news-agr4742646151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के एएसआई की हृदयाघात से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के एएसआई की हृदयाघात से मौत
विज्ञापन
कासगंज सोरों के भिदौनी गांव निवासी सीआरपीएफ के एसएसआई प्रवेश कुमार का फाइल फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव भिदौनी निवासी सीआरपीएफ के एएसआई की मणिपुर इंफाल में हृदयाघात से मौत हो गई। सीआरपीएफ की टुकड़ी जवान का शव लेकर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंची। यहां पुलिस, सीआरपीएफ के अफसरों ने अंतिम सलामी के साथ सीआरपीएफ के जवान को अंतिम विदाई दी। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों एवं नेताओं ने भी पहुंचकर जवान को श्रद्धांजलि दे दी।
गांव भिदौनी निवासी प्रवेश कुमार यादव(48) पुत्र राजेंद्र केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) में एएसआई के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मणिपुर के इंफाल में थी। रविवार शाम वह अपने कैंप में अचानक गिर पड़े। साथी जवान उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टुकड़ी अर्धसैनिक बल के जवान का शव लेकर गांव भिदौनी पहुंची।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। अर्धसैनिक बल के अफसरों, जवानों के अलावा सीओ सिटी आरके तिवारी, तहसीलदार अजय यादव ने जवान को अंतिम सलामी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, जिला पंचायत सदस्य चरन सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन पप्पू यादव, समाजसेवी दक्ष यादव सहित बड़ी संख्या में नेता और आस पास के ग्रामीण अंतिम दर्शन को उमड़े। जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
परिजनों ने उठाई मांग
मृतक जवान ने अपने पीछे पत्नी सुनीता, 17 साल के बेटे अनुज, 18 साल की बेटी रिद्धि, 19 साल की बेटी श्वेता, बेटी शिवानी और सपना को छोड़ा है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं दो अविवाहित हैं। परिजनों ने मांग की है कि मृतक के बेटे को सीआरपीएफ में नौकरी मिले और परिजनों की आर्थिक सहायता के सज्ञथ ही अविवाहित बेटियों की शादी के लिए योजना का लाभ दिया जाए।