फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death In Road Accident Of Mla Relative In Indore Mathura News

मथुरा: भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया शव

Sat, 02 Oct 2021 12:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Oct 2021 12:41 AM IST
सार

तनिष्क इंदौर के लॉ कॉलेज में दाखिला लेने के लिए इंदौर गया था। पिता विनोद कुमार का देवास में पेट्रोल पंप है। बुधवार शाम तनिष्क अपने दोस्त अभय के साथ पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इंदौर नेमावर रोड पर एक बस की चपेट में तनिष्क आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Death In Road Accident Of Mla Relative In Indore Mathura News
demo pic

विस्तार

मथुरा जनपद में बलदेव क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूरन प्रकाश के भतीजे तनिष्क राज की सड़क दुर्घटना में मौत हो है। हादसा इंदौर में बुधवार शाम को हुआ था। छात्र का शव एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक के भाई विनोद कुमार नोएडा में रहते हैं। तनिष्क इंदौर के लॉ कॉलेज में दाखिला लेने के लिए इंदौर गया था। पिता विनोद कुमार का देवास में पेट्रोल पंप है। बुधवार शाम तनिष्क अपने दोस्त अभय के साथ पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इंदौर नेमावर रोड पर एक बस की चपेट में तनिष्क आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद पिता, बेटे को नजदीकी अस्पताल लेकर गए। हालत ज्यादा खराब होने पर एंबुलेंस से इंदौर के अस्पताल लेकर चले गए। अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई, जिससे खून अधिक बह जाने से छात्र की रास्ते में ही मौत है। शुक्रवार को एयर एम्बुलेंस से शव दिल्ली लाया गया, बाद में एंबुलेंस से शव नोएडा पहुंचा। सड़क हादसे की सूचना मिलते हो विधायक पहले इंदौर पहुंचे। बाद में परिवार के साथ नोएडा पहुंचे।
विज्ञापन


मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: तीन पूर्व छात्राओं से एसआईटी की चार घंटे पूछताछ, स्टूल पर चढ़कर कुंडे में बांधा कपड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed