फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dealers Giving One Kilo Ration Less Per Unit

पड़ताल में खुला गोरखधंधाः प्रति यूनिट एक किलो राशन कम दे रहे डीलर, बताते हैं ई-पॉश में गड़बड़ी

Thu, 06 Aug 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dealers Giving One Kilo Ration Less Per Unit
राशन की दुकान पर राशन लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
राशन वितरण के पहले दिन बुधवार को अमर उजाला टीम ने यमुनापार, जगदीशपुरा और लोहामंडी में कार्डधारकों से बात की तो उन्होंने राशन कम दिए जाने की शिकायत की। लोहामंडी की विमला देवी ने बताया कि पिछले महीने भी एक किलो प्रति यूनिट कम राशन मिला।
विज्ञापन


इसकी शिकायत भी की थी। अगर कोई कोटेदार से सीधे विरोध करे तो ई-पॉश में गड़बड़ी बताकर राशन नहीं देते हैं। जिले में 1268 कोटेदार हैं, इनसे 7.03 लाख परिवारों को राशन मिलता है। इनमें 30 लाख यूनिट हैं।
विज्ञापन


Corona In Mathura: एसएसपी, सीओ समेत 49 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या एक हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति यूनिट चार किलो दे रहा
प्रति यूनिट पांच किलो राशन तय है लेकिन मुझे चार किलो ही मिला। कोटेदार ने कह दिया कि एक किलो ऊपर देना पड़ता है, पहले भी ऐसा ही किया था। आपूर्ति विभाग में शिकायत की, कोटेदार का कुछ नहीं बिगड़ा। - बेबी, नरायच
 

विरोध करो तो राशन बंद
डीलर पांच किलो में एक किलो कम दे रहा है। इसका विरोध करने वालों को राशन नहीं देता, चक्कर कटवाता है, और फिर यह कहकर चिढ़ाता है कि शिकायत करके क्या मिला। - विरमा देवी, यमुुनापार

शिकायत मिली है, जांच होगी
डीएसओ उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्व में कम तौल मिलने पर डीलरों के लाइसेंस निलंबित किए हैं, अभी और जांच भी चल रही है। जिनकी शिकायतें हैं, वहां पूर्ति निरीक्षक को भेजकर जांच कराएंगे, कार्डधारक विभाग में शिकायत भी कर सकते हैं।

7.03 लाख कार्डधारक, राशन मिला सिर्फ 50 हजार को
जिले के कुल 7.03 लाख कार्डधारकों में से पहले दिन सिर्फ  50 हजार कार्डधारकों को राशन मिला है। ज्यादातर जगह दुकानें बंद रहीं। आवास विकास की मोहिनी और ललिता ने बताया कि राशन लेने के लिए दुकान पर गईं, लेकिन यह बंद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed