फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deae body of teenager found in Kali river after 48 hours found stuck in tree drowned during immersion of kales

Etah: काली नदी में 48 घंटे बाद मिली किशोरी की लाश, पेड़ में फंसी मिली...कलश विसर्जन के दौरान डूब गई थी

Sat, 26 Oct 2024 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 02:50 PM IST
सार

एटा के जसरथपुर में कलश विसर्जन के दौरान डूबी किशोरी की लाश 48 घंटे बाद मिल गई। ये लाश पुल से दूर पेड़ की जड़ में फंसी हुई मिली। वहीं दूसरी किशोरी का अभी पता नहीं चल सका है। 
 

विज्ञापन
deae body of teenager found in Kali river after 48 hours found stuck in tree drowned during immersion of kales
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के अलूपुरा गांव स्थित काली नदी के पुल के नीचे गुरुवार को कलश विसर्जित करते वक्त पानी में डूबीं दो किशोरियों में से एक किशोरी का शव स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला है। कलश विसर्जन करते समय छह किशोरियां अलूपुरा गांव के पुल के नीचे डूब गईं थीं। पानी में डूब रहीं चार किशोरियों को गांव के ही एक युवक ने बचा लिया था, लेकिन दो किशोरियां पानी में डूब गईं थीं। 
विज्ञापन




नदी में लगातार करते रहे तलाश
बच्चियों के डूबने के बाद से ही स्थानीय तैराक और प्रशासन के गोताखोर लगातार काली नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। करीब 36 घंटे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद गोताखोर भी आस छोड़ चुके थे। शनिवार सुबह गांव के ही चार गोताखोरों ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुल से करीब सात किलोमीटर दूर लालपुरी बाबा स्थित प्राचीन मंदिर के समीप एक किशोरी का शव पेड़ की जड़ में फंसा हुआ मिल गया।  तैराकों ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: आगरा में पेंट कारोबारी के शोरूम में फिर लाखों की चोरी, 48 घंटे में दूसरी बार माल कर ले गए साफ
विज्ञापन
विज्ञापन



पेड़ की जड़ में फंसी मिली लाश
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी के शव की पहचान सरोजनी पुत्री सुभाष के रूप में हुई है। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस हादसे की सूचना के बाद भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर भी शुक्रवार की देर शाम पहुंचे और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें -  होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड


पूर्व मंत्री मौके पर पहुंचे
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके चौधरी अवधपाल सिंह यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने की मांग की है। वहीं एक किशोरी का शव मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के गोताखोर स्टीमर के माध्यम से नदी को सुबह से ही खंगाल रहे हैं। दूसरी बच्ची चांदनी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed