{"_id":"6457e363caa13a5521011c24","slug":"deadly-attack-on-youths-returning-from-feast-mainpuri-news-c-25-1-149540-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दावत से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दावत से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला
Sun, 07 May 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
गांव बिछिया के पास शनिवार शाम दावत से लौट रहे दो युवकों पर नामजद लोगों ने रंजिश के चलते हमला कर दिया। युवक को जान से मारने के लिए तमंचे से फायर किया, लेकिन मिस हो गया। इसके बाद दोनों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मामले में चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव बिछिया निवासी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पुत्र जय चौहान और भतीजा यश चौहान दावत कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के शौर्य चौहान, उदित प्रताप सिंह, सूरज, मोहर व दो अन्य लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने गाली गलौज की। विरोध पर दोनों को लाठी-डंडे से पीटने लगे। शौर्य ने तमंचा निकाल कर पुत्र यश चौहान पर फायर किया, लेकिन मिस हो गया। इस बीच गांव के कुछ लोगों के पहुंचने पर पुत्र व भतीजे की जान बच सकी। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।