फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on young man with sharp weapon, report filed

Agra News: धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 May 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man with sharp weapon, report filed
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव गढ़का में घर में घुसकर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव निवासी अनुज अपने घर के अंदर बैठा था। तभी गांव के ही पप्पू, भूरी उसके घर में घुस आए। उनके द्वारा गाली गलौज की गई। जब अनुज ने विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गया। उसका आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा की बट और धारदार हथियार से उस पर हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। उसकी आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट संबंधित धाराओं में दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed