फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on Kshetra Panchayat member

क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हुआ जानलेवा हमला

Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Kshetra Panchayat member
सहावर (कासगंज)। थाना क्षेत्र के गांव म्यांसुर में मंगलवार की सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य जाहिद कुरैशी पर जानलेवा हमला बोलते हुए फायर कर दिया। जिससे गोली के कई छर्रे क्षेत्र पंचायत सदस्य की पीठ में लगे। वह घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य रोज की तरह टहलने निकले हुए थे। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर पीछे से गोली चला दी। गोली के छर्रे जाहिद की पीठ में जा घुसे। जाहिद जान बचाने की कोशिश में जुट गए। फायर की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घायल जाहिद को सहावर के चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सहावर इंस्पेक्टर को घटना की जानकारी दी और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed