फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on brothers returning from shop

Agra News: दुकान से लौट रहे भाइयों पर जानलेवा हमला

Fri, 24 Nov 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on brothers returning from shop
कुसमरा। कस्बा निवासी एक दुकानदार पर 21 नवंबर की रात दुकान से वापस लौटते समय जानलेवा हमला किया गया। उसे और भाई को लाठी डंडा से पीटा गया। पुलिस ने घायल भाइयों का मेडिकल कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना किशनी क्षेत्र के कस्बा कुसमरा निवासी आकाश गुप्ता मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद भाई अमन गुप्ता और कर्मचारी अनमोल कठेरिया के साथ घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में नवीन गुप्ता उनके पुत्र आर्यन गुप्ता, पुत्री स्वीकृति गुप्ता ने रास्ता रोक लिया। उस पर लाठी डंडा और सरिया से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से आकाश और अमन पर पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने कर्मी अनमोल की भी पिटाई की। लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए थे। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से अमन और आकाश को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। बुधवार को आकाश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed