{"_id":"5ff9f2c08ebc3e30960c4c3b","slug":"dead-kasganj-news-agr4757088175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ
- फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम सुनहरा के बाहर एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वह शुक्रवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शनिवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे राजेंद्र उर्फ राजू (45) पुत्र सकटूराम निवासी सुनहरा का शव क्रिकेट खेलने गए बच्चों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका हुआ देखा। इसकी जानकारी बच्चों ने गांव में दी। ग्रामीण शव लटके होने की जानकारी पर मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रोकर बुरा हाल था।
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। जानकारी पर सीओ गवेंद्रपाल गौतम एवं थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि वह शुक्रवार की दोपहर से लापता चल रहा था। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
शव का पंचनाम भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसने आत्महत्या की है या हत्या की गई है इसकी सही स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। अभी परिजनों ने भी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।