{"_id":"65dc3b6a4fc08343cb0f060c","slug":"dead-body-was-found-floating-in-canal-in-agra-police-is-investigating-case-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नहर में उतराता मिला शव, ग्रामीणों ने देखा डर गए; पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नहर में उतराता मिला शव, ग्रामीणों ने देखा डर गए; पुलिस मामले की जांच में जुटी
Mon, 26 Feb 2024 12:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:57 PM IST
सार
आगरा में एक शव नहर में उतराता मिला। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने देखा तो डर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Agra: नहर में उतराता मिला शव, पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह एक शव नहर में उतराता मिला। गांववालों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के जखोदा गांव स्थित रोहता नहर की है। यहां सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उन्हें नहर में उतराता एक शव दिखाई दिया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गावों और थाने, चौकियों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है।
विज्ञापन