फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case filed against the doctor couple will be dismissed

कॉलोनी के गेट के लिए हाइप्रोफाइल ड्रामा: खारिज होगा चिकित्सक दंपती पर दर्ज मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 May 2023 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 08:11 AM IST
सार

गली के गेट को लेकर चांदी कारोबारी और चिकित्सक दंपती में रार फैल गई थी। एमजी रोड दो स्थित प्रताप नगर कालोनी का मामला है। कारोबारी ने चिकित्सक दंपती के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
case filed against the doctor couple will be dismissed
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की प्रताप नगर में कॉलोनी का गेट के लिए सराफा कारोबारी और चिकित्सक दंपती के विवाद के बाद दर्ज मुकदमे को पुलिस आयुक्त ने खारिज करने के निर्देश दिए हैं। गेट पर दोनों पक्षों के संबंध में रिपोर्ट पुलिस संबंधित विभागों को देगी।

विज्ञापन

ये है मामला 

प्रताप नगर निवासी डॉ. भूपेंद्र गुप्ता और डॉ. गरिमा गुप्ता के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा सराफा कारोबारी गौरव बंसल की पत्नी ने लिखाया था। मुकदमा बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की धारा में लिखा गया था। चिकित्सक दंपती सोमवार को आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के समक्ष पेश हुए। कहा कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा नहीं लिखा है।

विज्ञापन

ये पता करेगी पुलिस 

आयुक्त ने उनसे कहा कि मुकदमा लिखवाकर विवाद बढ़ाने का क्या फायदा। पुलिस विवाद खत्म कराने के लिए है। उनके खिलाफ जो मुकदमा दर्ज है उसे भी खारिज कराया जाएगा। काॅलोनी में 12 फुट के रास्ते पर लगे गेट के पक्ष में कितने लोग हैं। कितने लोग गेट के खिलाफ हैं। थाना पुलिस बयानों के आधार पर जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट से नहीं आपत्ति

दोनों पक्षों से बातचीत के बाद अपनी रिपोर्ट को एडीए और नगर निगम को भेजेगी। डॉ. गरिमा गुप्ता ने कहा कि उन्हें गेट से आपत्ति नहीं है। गेट उनके घर की दीवार से आगे लगा लिया जाए। उनके लिए रास्ता खुल जाएगा। उसके बाद भले ही गेट कभी नहीं खुले उन्हें उससे कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed