फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of teenage girl hanging on tree family members chaos highway remained blocked for six hours

Agra Crime: पेड़ पर ऐसे हाल में लटकी मिली किशोरी की लाश, खौल उठा घरवालों का खून, बवाल... छह घंटे जाम रहा हाईवे

Sat, 24 Aug 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 09:29 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट में एक किशोरी की लाश पेड़ पर लटकी मिली। ये देख परिवार के लोग गुस्से से आग बबूला हो गए। आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। इसके बाद बवाल हो गया। करीब छह घंटे तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
dead body of teenage girl hanging on tree family members chaos highway remained blocked for six hours
6 घंटे तक हाईवे जाम रहा - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट के बसई अरेला के एक गांव के पास 16 साल की किशोरी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के बाद सुबह 9 बजे शव को अरनौटा में आगरा-बाह राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। वे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े थे। दोपहर में विधायक पक्षालिका सिंह के सामने पुलिस अफसरों ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान करीब 6 घंटे तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन





 

किशोरी बुधवार की शाम को पशुओं के बाड़े में दूध निकालने गई थी। परिजन का आरोप है कि तभी गांव के बंटू उर्फ करण और लालो उसे जबरन बाइक पर अगवा कर ले गए। बुधवार देर रात बंटू के कुएं के पास किशोरी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने करण, लालो और दो अन्य पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया। रिपोर्ट भी दर्ज कराई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिजन शव को लेकर अरनौटा पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आगरा-बाह स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।


 
विज्ञापन

मांग: आरोपियों के घर चलाओ बुलडोजर
गुस्साए ग्रामीण पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, आरोपियों को फांसी दो फांसी दो और आरोपियों के घर चलाओ बुलडोजर जैसे नारे लगा रहे थे। ग्रामीणों ने राजमार्ग पर आने वाले वाहन चालकों को दौड़ा लिया। अफरातफरी मच गई। हंगामा होने लगा। एसीपी और कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा। ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
 

लंबा जाम लगने पर पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर निकाला। दोपहर तीन बजे विधायक पक्षालिका सिंह, डीसीपी पूर्वी अतुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस आयुक्त जे रविंन्दर गौड का कहना है कि परिजन ने हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। विधिक राय लेकर जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed