{"_id":"670a3b614423e4cfcd02bdfc","slug":"dead-body-of-married-woman-was-in-such-a-condition-in-room-feet-resting-on-bed-neither-husband-nor-daughter-at-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कमरे में ऐसे हाल में थी विवाहिता की लाश...बेड पर टिके थे पांव, घर में पति था न बेटी; फिर कैसे हुई मौत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कमरे में ऐसे हाल में थी विवाहिता की लाश...बेड पर टिके थे पांव, घर में पति था न बेटी; फिर कैसे हुई मौत?
Sat, 12 Oct 2024 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:30 PM IST
सार
मैनपुरी के बेवर में विवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली, लेकिन उसके पैर बेड पर टिके मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पति ने भी विवाहिता की मौत को लेकर कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
कमरे में ऐसे हाल में थी विवाहिता की लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहल्ला मिरकिचिया में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी मिथुन कुमार की शादी वर्ष 2018 में प्रियंका (28) के साथ हुई थी। शनिवार की दोपहर प्रियंका का शव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी होने के बाद घर में आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शव को फंदे से उतरवाने के बाद प्रियंका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
दामाद के साथ कर दी हाथापाई
बेटी की मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता सतीश निवासी छिबरामऊ कन्नौज ने दामाद व ससुरालीजन पर आरोप लगाए। दामाद मिथुन को सामने देख गुस्सा बढ़ गया और हाथापाई करने लगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। बेटी के शव के साथ पिता जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी आ गए।
बेटी की मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता सतीश निवासी छिबरामऊ कन्नौज ने दामाद व ससुरालीजन पर आरोप लगाए। दामाद मिथुन को सामने देख गुस्सा बढ़ गया और हाथापाई करने लगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। बेटी के शव के साथ पिता जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी आ गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन