{"_id":"65e01ca2d91d61fdc80abbf2","slug":"dead-body-of-driver-found-inside-auto-in-agra-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ऑटो के अंदर मिला चालक का शव, तीन युवकों के साथ गया था... फिर नहीं लौटा; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ऑटो के अंदर मिला चालक का शव, तीन युवकों के साथ गया था... फिर नहीं लौटा; पुलिस कर रही जांच
Thu, 29 Feb 2024 11:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:28 AM IST
सार
आगरा में ऑटो के अंदर चालक का शव मिला। वह तीन युवकों के साथ गया था। फिर नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर एकत्र भीड़ एवं जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्तपतिवार की सुबह ऑटो के अंदर उसके चालक का शव मिला। लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजन ने बताया कि वह बीती शाम दो युवकों के साथ देखा गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के निखिल टाउन के गेट की है। थाना क्षेत्र के ही नगला परमसुख गांव निवासी 30 वर्षीय बंटू ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्तपतिवार की सुबह उसका शव ऑटो में आगे की शीट पर मिला। शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं मिले। सूचना पर घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक ऑटो चलाता था। बुधवार की शुबह घर से ऑटो लेकर निकला था। शाम को गांव के युवक ने उसे कुबेरपुर पर दो युवकों के साथ देखा था। इसके बाद वह रात को घर नहीं पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है। वहीं उन दोनों युवकों की भी तलाश की जा रही है, जो उसके साथ थे।
विज्ञापन