फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of BSF jawan found on railway track near Agra Cantt going home on leave

UP: आगरा कैंट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला बीएसएफ के जवान का शव, छुट्टी लेकर जा रहे थे घर

Mon, 13 May 2024 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 09:48 AM IST
सार

आगरा कैंट के पास रेलवे ट्रैक पर बीएसएफ के जवान का शव मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के तलाशी के दौरान जो टिकट मिली, वो ट्रेन आगरा से होकर नहीं गुजरती है। ऐसे में पुलिस का शक और भी गहरा गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Dead body of BSF jawan found on railway track near Agra Cantt going home on leave
रेलवे ट्रैक

विस्तार

अहमदाबाद के रहने वाले बीएसएफ जवान का शव रविवार को आगरा कैंट स्टेशन के आउटर पर ईदगाह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे पड़ा मिला। जीआरपी ने मथुरा बीएसएफ यूनिट को सूचना दी। साथी जवानों ने पोस्टमार्टम कराया। जवान के पास कामाख्या प्रयागराज एक्सप्रेस का टिकट निकला। यह ट्रेन आगरा होकर नहीं गुजरती है। इससे मामला संदिग्ध मानकर सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

जीआरपी आगरा कैंट एसएचओ समर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन के आउटर पर ईदगाह रेल ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। दोनों पैर कट गए थे।
मृतक की तलाशी लेने पर बीएसएफ का पहचान पत्र, 400 रुपये, पर्स, पैनकार्ड, आधार कार्ड, एटीएम और अवकाश प्रमाणपत्र मिले। पत्र पर बी कंपनी 184 बटालियन बीएसएफ की मुहर लगी थी। मृतक की पहचान विजय कुमार (43) पुत्र जयकरन निवासी राजश्री सोसाइटी, अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में हुई। जवान की तैनाती मिजोरम में थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के टिकट ने उलझाया, जांच शुरू
बीएसएफ जवान की जेब से जीआरपी को कामाख्या-प्रयागराज का 6 मई का टिकट मिला है। यह ट्रेन आगरा होकर नहीं गुजरती है। ऐसे में साफ है कि जवान किसी अन्य ट्रेन से आगरा आया होगा। हादसा कैसे हुआ। वह स्टेशन के आउटर पर कैसे पहुंच गया, जबकि यह स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। जवान के जहरखुरानी या अन्य किसी घटना का शिकार होने की आशंका के चलते जीआरपी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

एम्स भेजा गया शव
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवान के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। यहां सेना के जवान भी साथ आए थे। परिजन ने शव लेपन कराने की मांग की। एसएन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव लेपन की सुविधा नहीं है, ऐसे में जवान शव को एम्स दिल्ली में शव लेपन के लिए ले गए हैं। वहां से अहमदाबाद लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed