फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a youth missing for three days found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Tue, 06 Sep 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth missing for three days found hanging on the noose
सहावर। क्षेत्र के समीप आम के बाग में मंगलवार की देर शाम तीन दिन से लापता युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

फंदे पर लटका हुआ शव सतेंद्र (22) निवासी मोहल्ला नवासी मोरी का मिला। जब ग्रामीणों ने मंगलवार की देर शाम उसका शव आम के बाग में फंदे पर लटका देखा तो जानकारी उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सतेंद्र पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हुए थे। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। मंगलवार को उसका शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसका शव फंदे से लटके होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। वहीं लोगों से उसके लापता होने के संबंध में लोगों से पूछताछ की। उसके शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजकुुमार ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी हत्या हुई हैं या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा। अभी परिजनों ने तहरीर पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed