फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a youth found near railway line, murder alleged

Agra News: रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 23 Oct 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found near railway line, murder alleged
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी स्थित रेलवे लाइन के पास बुधवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के परिजन ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है। युवक की उसके दोस्त से फोन पर हुई आखिरी बात का ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव ऐठपुरा तिलसई खुर्द निवासी विनोद (22) पुत्र श्रीकृष्ण अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। विनोद के चाचा अजब सिंह ने बताया कि वह 19 अक्तूबर को दिवाली पर्व मनाने के लिए अपने घर पर आया था। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे विनोद गांव के दोस्त कुलदीप के भाई सुनील से बाइक लेकर नदरई पटाखे लेने की बात कहकर रिश्तेदार के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह उसका शव आवास विकास कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसकी बाइक अभी लापता है। उसकी दोस्त कुलदीप से फोन पर हुई आखिरी बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके पिता श्रीकृष्ण ने हत्या कर शव को रेलवे लाइन किनारे फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed