{"_id":"66312f4315245683de00b837","slug":"dead-body-of-a-prisoner-found-hanging-in-the-district-jail-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: जिला कारागार में फंदे पर लटका मिला कैदी का शव, तीन साल पहले हुई थी 20 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: जिला कारागार में फंदे पर लटका मिला कैदी का शव, तीन साल पहले हुई थी 20 साल की सजा
Tue, 30 Apr 2024 11:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:20 PM IST
सार
25 वर्षीय साजिद 27 अक्तूबर 2021 से जिला कारागार में बंद था। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में अदालत उसे दोषी ठहरा चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत जिला कारागार में एक कैदी का शव सोमवार रात फंदे पर लटका मिला। इससे कारागार में हड़कंप मच गया। करीब तीन साल पहले उसे पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल की सजा अदालत ने सुनाई थी। सूचना पर पहुंचे परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के हिंदूनगर निवासी करीब 25 वर्षीय साजिद 27 अक्तूबर 2021 से जिला कारागार में बंद था। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में अदालत उसे दोषी ठहरा चुकी थी। शनिवार की रात करीब 9 बजे उसका शव जिला कारागार की पाकशाला में लगे पंखे पर लटका देखा गया। अपने अंगोछे से उसने फंदा बनाकर कसा था। वह बैरक नंबर 8 व 9 पर लंबरदार की ड्यूटी कर रहा था। सूचना मिलते ही कारागार के अधिकारी वहां पहुंचे। इसके बाद सूचना उसके परिजन को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। मृतक की चाची शबाना ने बताया कि रात लगभग 9:30 बजे हमें सूचना मिली कि साजिद की मौत हो गई है। इसके बाद हम सब लोग जेल पहुंचे। भाई फिरोज खान ने कहा कि साजिद आत्महत्या नहीं कर सकता। मौके पर भी आत्महत्या जैसी स्थिति नहीं लग रही थी। मामले की जांच होनी चाहिए। इस दौरान मौके पर मुस्लिम समाज के नेता भी पहुंच गए। पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
सिद्धदोष कैदी साजिद 2021 से जेल में निरुद्ध था। दुष्कर्म के मामले में उसे 10 साल तो पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल की सजा अदालत से सुनाई गई थी। मेरे स्तर से मामले की प्रशासनिक जांच शुरू करा दी गई है। वहीं, न्यायिक जांच के लिए पत्राचार किया गया है। -अमित चौधरी, जेल अधीक्षक