फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a devotee immersed in Bateshwar was found after 22 hours

बटेश्वर में डूबे श्रद्धालु का 22 घंटे बाद मिला शव

Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a devotee immersed in Bateshwar was found after 22 hours
22 घंटे बाद मिला बटेश्वर के घाट पर डूबे श्रद्धालु का शव:अनिल गुप्ता - फोटो : Agra Dehat
बाह (आगरा)। बुधवार को बटेश्वर के घाट पर स्नान करते समय मुरार ग्वालियर के तीन श्रद्धालु यमुना में डूबे थे। इसमें से दो प्रियांशु (30) और श्याम शर्मा (38) को गोताखोर दीपक भदौरिया ने निकाल लिया था, जबकि अनिल गुप्ता (32) की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पीएसी की टीम लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को 22 घंटे बाद अनिल गुप्ता का शव बटेश्वर घाट से 10 किमी दूर कछियारा गांव की झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन

बेटे का शव मिलने पर पिता राधेश्याम गुप्ता सुध बुध खो बैठे। वहीं अनिल की मौत से सदमे में आई पत्नी मोहिनी ने बताया कि वह किसके सहारे छह माह की बच्ची परी को पालेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुरार ग्वालियर में सिंह रोड बस्ती के लोगों ने सामूहिक शिव पूजन का आयोजन किया था। महीनेभर चली पूजा के बेलपत्र विर्सजन के लिए बुधवार को 25 श्रद्धालु बटेश्वर के घाट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिल, प्रियांशु, श्याम शर्मा एक दूसरे का हाथ थाम कर यमुना में नहा रहे थे। अचानक हाथ छूटने के साथ ही तीनों डूबने लगे। गोताखोर दीपक भदौरिया ने प्रियांशु और श्याम शर्मा को बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed