{"_id":"657581b4a17c203b9105b4ed","slug":"dead-body-of-16-year-old-lover-found-in-girlfriend-s-house-expressed-pain-in-suicide-note-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई लव यू... तुम अपना ख्याल रखना: प्रेमिका के घर मिला 16 वर्षीय प्रेमी का शव, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई लव यू... तुम अपना ख्याल रखना: प्रेमिका के घर मिला 16 वर्षीय प्रेमी का शव, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
Sun, 10 Dec 2023 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:45 PM IST
सार
नादान इश्क का खौफनाक अंजाम हुआ। 16 वर्षीय प्रेमी की प्रेमिका के घर फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला...
विज्ञापन
सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में 16 वर्षीय छात्र गौतम का शव पड़ोसी के घर में फंदे पर लटकता मिला। ये सूचना गांव में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग चीखते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके अनुसार पड़ोसी की बेटी से प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई है।
गौतम जनता इंटर कॉलेज छिबरामऊ में 11वीं का छात्र था। सुबह फांसी के फंदे पर लटकता देख ग्रामीणों ने कमरे से शव उतारा। मामले में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए मृतक के भाई विपिन कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक किशोर देर शाम गांव की ही कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी के साथ छिबरामऊ में ही नुमाइश देखने गया था, इसके बाद वो देर रात लौटा था। वहीं परिजनों ने लाल सिंह के घर वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले में क्षेत्राधिकार भोगांव सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। रविवार सुबह पुलिस को शव के लटके होने की सूचना मिली थी। मौके से जानकारी जुटाई गई है।