फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body deal again in Agra Son's dead body kept in front of father mployee collected Rs 600

आगरा में फिर शवों का सौदा: पिता के सामने रखी थी बेटे की लाश...कर्मचारी ने वसूल लिए 600 रुपये, तरस भी न आया

Tue, 23 Apr 2024 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 08:16 AM IST
सार

आगरा के पोस्टमार्टम हाउस पर फिर एक बार शवों के सौदे की शर्मनाक सच्चाई सामने आई है। यहां मासूम बेटे की मौत पर आंसू बहा रहे मजबूर  पिता से पोस्टमार्टम के नाम पर 600 रुपये वसूल लिए गए। पीड़ित पिता ने एक सिपाही से शिकायत भी की, लेकिन किसी को उसकी मजबूरी पर तरस नहीं आया। 
 

विज्ञापन
Dead body deal again in Agra Son's dead body kept in front of father mployee collected Rs 600
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पोस्टमार्टम गृह में एक बार फिर शव को उठाने को लेकर वसूली का मामला सामने आया है। अछनेरा के गांव अरदाया में तालाब में डूबकर 13 साल के बालक की मौत हो गई थी। पिता भरत सिंह का आरोप है कि सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को हाथ लगाने के एक कर्मचारी ने 600 रुपये वसूले। इसके बाद ही पोस्टमार्टम किया गया। पीड़ित ने थाना अछनेरा से आए सिपाही से शिकायत भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन

 

अरदाया निवासी भरत सिंह मजदूरी करते हैं। उनका 13 साल का बेटा अंकित रविवार शाम तकरीबन 5 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया। परिजन तलाश में जुट गए। मगर, उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह गांव के तालाब पर ग्रामीण पहुंचे। तभी अंकित का शव उतराता हुआ देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता भरत सिंह का कहना था कि बेटा तालाब पर नहाने गया था। इस दौरान ही डूबने से मौत की आशंका है। वह सुबह 10 बजे ही पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए थे। उनका आरोप है कि 2 बजे पोस्टमार्टम गृह के अंदर बुलाया गया। इसके बाद एक कर्मचारी ने कहा कि 600 रुपये निकालो। पोस्टमार्टम करना है। उन्होंने कहा कि किस बात के रुपये लिए जा रहे हैं। वह 150 रुपये के कपड़ा-पन्नी ले चुके हैं।

 
विज्ञापन

इसकी रसीद भी उनके पास है। मगर, कर्मचारी ने कहा कि वह शव को तभी हाथ लगाएंगे, जब रुपये दे दोगे। अगर, रुपये नहीं दोगे तो शव को हाथ नहीं लगाएंगे। मजबूरी में उन्होंने रुपये दे दिए। इस पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव मिला। उन्होंने इस बारे में थाने पर आए सिपाही से शिकायत की। उन्होंने कुछ नहीं किया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव आ गए।

 

पहली बार नहीं हुई शिकायत
पोस्टमार्टम गृह पर वसूली का आरोप पहली बार नहीं लगा है। 11 फरवरी को लायर्स काॅलोनी में अधिवक्ता के बेटे ने बेटे और मां की हत्या के बाद आत्महत्या की थी। परिवार से 2 हजार रुपये की मांग पोस्टमार्टम गृह के कर्मचारियों ने की थी। इस पर विवाद हुआ था। बाद में 1500 रुपये देने पर ही पोस्टमार्टम हुआ था। मामले में अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला रफा-दफा हो गया। पोस्टमार्टम गृह पर सरकारी कर्मचारी तैनात रहते हैं। वसूली निजी कर्मचारी करते हैं।

 

जांच करा रहे, आरोपी की पहचान के लिए पीड़ित को बुलाया
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए रुपये मांगने की शिकायत मिली है। पीड़ित से भी बात हुई है। इसकी समिति बनाकर जांच करा रहे हैं। आरोपी की पहचान कराने के लिए पीड़ित को बुलाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed