{"_id":"64e0a23232091ed678003059","slug":"dcm-collided-with-ex-soldier-who-was-walking-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-2925-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टहल रहे पूर्व सैनिक को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टहल रहे पूर्व सैनिक को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत
Sat, 19 Aug 2023 04:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
टहल रहे पूर्व सैनिक को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत
- इटावा रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शनिवार की सुबह घर के पास इटावा रोड पर टहल रहे एक पूर्व सैनिक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास निवास कर रहे पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र (57) घर के पास ही खाद बीज की दुकान किए हुए थे। शनिवार की सुबह वह टहलने के लिए इटावा रोड पर गए थे। तभी पेट्रोल पंप के पास मैनपुरी से करहल की ओर जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर लगने से सुभाष चंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। दोपहर को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।