{"_id":"658c10458da3bb3129089988","slug":"dc-inspected-mdm-system-in-schools-of-jagir-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-9749-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डीसी ने जागीर के स्कूलों में एमडीएम व्यवस्था का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डीसी ने जागीर के स्कूलों में एमडीएम व्यवस्था का किया निरीक्षण
Wed, 27 Dec 2023 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने जागीर के स्कूलों में एमडीएम व्यवस्था का किया निरीक्षण
- बच्चों को अपने सामने ही कराया दूध वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन योजना अमृता सिंह ने बुधवार को जागीर विकास खंड के चार स्कूलों का निरीक्षण किया। दूध वितरण की जांच के बाद निर्देश दिए कि बच्चों को मध्याह्न भोजन मानक के अनुसार खिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो संबंधित स्कूल की कन्वर्जन कास्ट रोक दी जाएगी।
जिला समन्वयक सबसे पहले जागीर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भांवत पहुंचीं। यहां उन्हाेंने प्रार्थना सभा में बच्चों के साथ भाग लिया। बच्चों को अनुशासन में रहने और साफ-सफाई की जानकारी दी। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय एलाऊ पहुंचीं। यहां सर्दी से ठिठुर रहे बच्चों को उन्होंने दूध वितरित कराया। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों को शासनादेश के तहत मानक के अनुसार मध्याह्न भोजन दिया जाए। प्राथमिक विद्यालय ध्यानपुर पर भी अपने सामने ही बच्चों को दूध वितरित कराया।
प्राथमिक विद्यालय नगला वन में कड़ाके की सर्दी के बीच 55 में से 52 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिलने पर वहां के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। यहां के बच्चों को भी डीसी ने अपने सामने ही दूध वितरित कराया। यहां सारी व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। बच्चों ने डीसी द्वारा पूंछे गए सवालों का जवाब भी बेहतर तरीके से दिया।