फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRA University Bed Scam 2005 Update News

बीएड-2005 फर्जीवाड़ा: 4700 में से सिर्फ 500 अभ्यर्थियों ने ही किया डिग्री असली होने का दावा

Fri, 17 Jan 2020 03:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
DBRA University Bed Scam 2005 Update News
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
बीएड सत्र 2004-05 फर्जीवाड़े में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन को करीब 500 अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन मिले हैं। इन्होंने ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए फॉर्मेट को भरा है। इनका कहना है कि उनकी डिग्री असली है, इन्होंने परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन


अब इनका परीक्षण किया जाना है। कुछ अभ्यर्थियों ने बिना ऑनलाइन आवेदन किए सीधे डाक विश्वविद्यालय में रिसीव करा दी है। कुल 4700 की डिग्री पर निर्णय लिया जाना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रिकॉर्ड भरकर उपलब्ध कराया है, उसी को मान्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन में स्पष्ट किया गया था कि ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म भरकर संबंधित कॉलेज से प्रमाणित कराकर रजिस्टर्ड डाक से विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय में भेजना था। विश्वविद्यालय स्तर पर ढिलाई यह बरती गई कि सीधे डाक भी रिसीव कर ली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने अपने पक्ष रखे हैं, उनकी जांच कराकर निर्णय लिया जाना है। इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

पक्ष रखने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बहुत कम

एसआईटी की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराई गई सूची में 4704 अभ्यर्थियों के नाम हैं। उसके अनुरूप बहुत कम (500) अभ्यर्थियों ने पक्ष रखा है। जबकि 12 जनवरी तक का समय पक्ष रखने के लिए दिया गया था। 

आगरा जिले में ही एसआईटी की सूची के आधार पर परिषदीय बेसिक स्कूलों में तैनात 241 शिक्षक तलाशे गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में सूची में शामिल शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी की चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed