{"_id":"6520f7e25e8bc1edb504706a","slug":"daughter-in-law-beat-her-husband-and-father-in-law-with-kicks-and-slippers-in-etmadpur-tehsil-in-agra-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने
Sat, 07 Oct 2023 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:47 AM IST
सार
पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में चली चप्पल व मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक महिला तहसील में पति व ससुर से भिड़ गई। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। महिला ने चप्पल उतारकर पति व ससुर पर बरसानी शुरू कर दी। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो कुछ ही देर में वायरल हो गया।
विज्ञापन
मामला एत्मादपुर तहसील परिसर का है। यहां तैनात कर्मचारी के पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में चली चप्पल व मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार दोपहर को तहसील परिसर का एक मारपीट का 33 सेकंड व 11 सेकंड की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दुस्साहस: मथुरा में पराली जलाने की जांच करने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन
तहसील के एक कर्मचारी का पुत्रवधू से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बेटा अपने पिता के पक्ष में है। इसे लेकर ससुर-पति और बहू के पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान बहू ने चप्पल से दो व्यक्तियों को पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा की पिटने वाले पति व ससुर हैं। एसीपी सौरव सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में आया है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन