फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter from Bah, who lost her father to cancer, secures All India Rank 444 in AIPGET.Daughter from Bah, who lost her father to cancer, secures All India Rank 444 in AIPGET.

Agra News: कैंसर से पिता को गंवाने वाली बाह की बेटी ने एआईपीजीईटी में पाई ऑल इंडिया 444वीं रैंक

Mon, 21 Sep 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Daughter from Bah, who lost her father to cancer, secures All India Rank 444 in AIPGET.Daughter from Bah, who lost her father to cancer, secures All India Rank 444 in AIPGET.
बाह: ऑल इंडिया 444 वीं रैंक हासिल करने वाली डॉ. पारुल
बाह। 8 साल पहले बाह के रहने वाले औरैया में पदस्थ इंस्पेक्टर ब्रजमोहन की कैंसर से जान चली गई थी। वह अपनी बेटी पारुल को डॉक्टर बनाना चाहते थे। शुक्रवार को जारी हुए अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईपीजीईटी) में पारुल ने ऑल इंडिया 444वीं रैंक हासिल की है, जबकि अपनी कैटेगरी में 17 वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


प्रयागराज के लाल बहादुर शास्त्री आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में अंडर ग्रेजुएट (बीएएमएस) पोस्टेड रही डॉ. पारुल ने बताया 2018 में पिता ब्रजमोहन काे कैंसर ने परिवार से छीना था। पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे। उसने पिता के सपने को सिद्ध करने का संकल्प लिया था। सपना पूरा करने के लिए मां शशि साये की तरह उनके साथ रहीं। बताया कि अपने चिकित्सीय दायित्व से कमजोर तबके की सेहत सुधारने का प्रयास रहेगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कैप्टन रामनरेश कठेरिया की भतीजी डॉ. पारुल की उपलब्धि पर लोग घर पर बधाई देने पहुंच रहे हैं। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed