फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   daughter Case Filed Against step father For Molestation At agra

यूपी: सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां को भी पता चला तो...; बेटी ने उठाया ये कदम

Mon, 01 May 2023 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 08:43 AM IST
सार

पीड़ित युवती ने बताया कि मां और भाई बाजार गए हुए थे। तभी सौतेले पिता उसके कमरे में आ गया। उसके साथ हैवानियत की। एक बार तो धमकी मिलने का बाद वो शांत रह गई, लेकिन दरिंदगी की ये  कहानी यहां खत्म नहीं हुई।
 

विज्ञापन
daughter Case Filed Against step father For Molestation At agra
DEMO PIC

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सौतेले पिता ने बेटी के साथ हैवानियत की। पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि पिता की 15 साल पहले मृत्यु हो  गई। इसके बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। वह सौतेले पिता और मां के साथ रह रही है।

विज्ञापन


यहां का है मामला 

ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले एक हादसे में पिता की मौत हो गई थी। मां ने 12 साल पहले दूसरी शादी कर ली। उसके दो भाई और हैं। सात अप्रैल को वह घर में अकेली थी। मां और भाई बाजार गए थे, तभी पिता कमरे में आ गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि मां को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। उसने डर की वजह से किसी को नहीं बताया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी की जिद: पति बाइक पर नहीं घुमाता, इसलिए छोड़ दिया ससुराल; फिर इस शर्त पर मानी 'घरवाली'

विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं रुकी दरंदगी की कहानी

पीड़िता ने बताया कि पिता की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। उसने फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बार पीड़िता ने जुल्म सहन नहीं किया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर मां आ गई। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। 

ये भी पढ़ें - मासूम बेटियों के सामने सुसाइड: वो पुकारती रही मां-मां, बोली- पापा को बता दो 'दुनिया छोड़ रही मम्मी', दे दी जान
 

दर्ज हुआ मुकदमा 

पीड़िता ने बताया कि अब सौतेला पिता जान से मारने के लिए घूम रहा है। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें - ससुराल नहीं यातना घर: सास-ससुर की हरकतों से तंग विवाहिता ने छत से लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed