फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter and wife missing, distressed young man hangs himself, both had left home to get Aadhaar cards made, mourning spreads in Besangpura, Bah.

Agra News: बेटी-पत्नी लापता, परेशान युवक ने फंदे पर लटककर दी जान,घर से आधार कार्ड बनवाने के लिए निकली थीं दोनों, बाह के बेसंगपुरा में पसरा मातम

Thu, 09 Apr 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Daughter and wife missing, distressed young man hangs himself, both had left home to get Aadhaar cards made, mourning spreads in Besangpura, Bah.
बाह। बेसंगपुरा गांव में मंगलवार की रात 9 बजे करीब एक मजदूर ने अपने घर में फंदे पर झूल कर जान दे दी। वह बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए गई पत्नी के घर वापस न लौटने पर परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेसंगपुरा गांव का बिजेंद्र सिंह (32) मेहनत मजदूरी करता था। सूरत, दिल्ली में काम करने के बाद 2 साल से घर पर ही था। भाई धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे बिजेंद्र सिंह की पत्नी खुशबू 5 साल की बेटी अनुष्का का आधार कार्ड बनवाने की बोलकर घर से बाह के लिए निकली थी। उसने बिजेंद्र सिंह से 600 रुपये भी लिए थे। काम से लौटे बिजेंद्र सिंह को घर पर पत्नी और बच्ची नहीं मिली। जिसकी बजह से बिजेन्द्र सिंह परेशान था। रात 9 बजे वह अपने कमरे में पंखे के हुक से लटका हुआ दिखा, गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। आनन फानन में फंदे से उतार कर बाह सीएचसी पर लाए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बिजेंद्र सिंह के ससुराली भी पहुंच गये थे। पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार में मातम पसर गया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed