{"_id":"616efff012a902121f5251b8","slug":"dap-was-selling-for-rs-1350-video-went-viral-mainpuri-news-agr512030696","type":"story","status":"publish","title_hn":"1350 रुपये में बेच रहा था डीएपी, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1350 रुपये में बेच रहा था डीएपी, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता का जहां प्रशासन दावा कर रहा है तो वहीं विक्रेता किल्लत बताकर अधिक कीमत वसूल कर रहे हैं। मंगलवार को ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें विक्रेता 1350 रुपये प्रति बोरी डीएपी की बिक्री कर रहा है। किसान ने वीडियो जिलाधिकारी को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शासन द्वारा डीएपी की कीमत 1200 रुपये प्रति बोरी निर्धारित है लेकिन विक्रेताओं द्वारा किसानों से अधिक कीमत वसूल की जा रही है। मंगलवार को डीएपी की बिक्री का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुज कुमार और शिवराम सिंह घिरोर में करहल रोड पर संचालित एक खाद भंडार पर डीएपी लेने के लिए पहुंचे थे।
यहां उनसे दो डीएपी की बोरी के लिए 2700 रुपये मांगे गए। दोनों किसानों से 1300 रुपये प्रति बोरी लेने के लिए कहा, लेकिन विक्रेता तैयार नहीं हुआ। किसानों ने वीडियो जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। वीडियो अन्य माध्यम से प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी।