फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dap cost increased, farmer trouble

महंगी डीएपी से किसानों की जेब पर बढ़ा 12 करोड़ का बोझ

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
dap cost increased, farmer trouble
कासगंज। डीजल की महंगाई के बाद अब किसानों को महंगी डीएपी का झटका लगा है। जिले में लगभग आठ लाख बोरी डीएपी की खपत होती है। 150 रुपये बोरी कीमत बढ़ जाने से किसानों पर 12 करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान डीएपी खाद का प्रयोग गेहूं, सरसों, आलू, गाजर, मूली, अरबी, प्याज, मक्का, बाजरा सहित कई अन्य फसलों में करता है, जिससे फसल की उत्पादकता बढ़ाई जा सके। जिले में यह सभी फसलें अच्छी तादाद में उगाई जाती है। इससे इस खाद की खपत भी काफी मात्रा में होती है। जिला में इस समय मक्का, बाजरा, ग्वार आदि की फसल की बुवाई होनी है। इन फसलों के लिए किसान को डीएपी की जरूरत पड़ेगी। अभी तक किसान को महंगे डीजल की मार झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब सरकार ने 50 किलो डीएपी के कट्टे की कीमत में 150 रुपये की वृद्धि कर दी है। अभी तक यह खाद 1200 रुपये प्रति बोरी मिल रही थी, लेकिन अब किसान को 1350 रुपये चुकाने होंगे। जिले में यदि आंकड़ों पर गौर किया जाए तो डीएपी खाद की लगभग 40 हजार मीट्रिकटन खपत प्रतिवर्ष होती है। कीमतों में की गई इस वृद्धि का असर जिला के लगभग 1.85 लाख किसान पर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल किसान 1.85 लाख
जिले में डीएपी की खपत 40 हजार एमटी
अभी तक किसान को महंगे डीजल की मार झेेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब डीएपी महंगी हो जाने से किसान पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, जिससे फसल की लागत और बढ़ जाएगी। - नाथूराम किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से सिंचाई महंगी हो गई है। डीएपी की कीमत बढ़ने से किसान पर अतिरिक्त बोझ बढे़गा। लेकिन किसान को फसल का मूल्य नहीं मिल पा रहा। -रामपाल किसान

डीएपी की कीमतों में 150 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि हुई है। एक बोरी डीएपी की कीमत अब 1350 रुपये हो गई है। यदि किसान से निर्धारित मूल्य से अधिक धन मांगा जाता है तो किसान अपनी शिकायत कर सकता है। - सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed