फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dap blackmarketing

खाद की जमकर हो रही कालाबाजारी

Sat, 05 Nov 2022 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
dap blackmarketing
04एमएनपी-16-घिरोर तहसील में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : MAINPURI
घिरोर। फसल बुवाई के लिए किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। दुकानदार इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला महासचिव संजय शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पदाधिकारी तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा है कि किसानों की पहले ही बेमौसम बरसात से फसल नुकसान की भरपाई नहीं हुई है। अब किसान फसल की बुवाई के लिए डीएपी पाने को भटक रहा है। सरकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। बाजार में दुकानदार कालाबाजारी कर रहे हैं। किसान महंगी खाद खरीदकर बुवाई कर पा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि दुकानदारों के गोदामों की जांच कराकर खाद की कालाबाजारी रुकवाई जाए। इस मौके पर संदीप यादव तहसील प्रभारी, जैकी यादव तहसील अध्यक्ष, शिवम कुमार युवा तहसील अध्यक्ष, सत्यवीर तहसील उपाध्यक्ष, अरुण यादव ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed