{"_id":"60b3d5078ebc3e78bd04daf9","slug":"dannahar-police-arrested-top-10-history-sheeter-mainpuri-news-agr4938750161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दन्नाहार पुलिस ने टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर बल्ला किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दन्नाहार पुलिस ने टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर बल्ला किया गिरफ्तार
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना पुलिस ने रविवार को एक टॉप 10 अपराधी के क्षेत्र में होने की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी बल्ला की थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया।
थाना पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि थाने का एक हिस्ट्रीशीटर और पुलिस की टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल बल्ला उर्फ बलराम निवासी गांव हरचंद्रपुर क्षेत्र में देखा गया है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने टीम के साथ जसवंतपुर मोड़ के पास घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस से खुद को घिरा देख बल्ला ने तमंचा से पुलिस टीमपर फायर कर दिया और भागने लगा।
पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया बल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी, लूट, जानलेवा हमला सहित करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।