फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dangu in mainpuri

जिले में नहीं थम रहीं बीमारियां दो और मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण

Sat, 05 Oct 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
dangu in mainpuri
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब मोहल्ला संसारपुर में युवती और बिछवां क्षेत्र के गांव दयालपुर में एक किशोर में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फर्रुखाबाद निवासी एक बालिका ने जिला अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित होने पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को वायरल बुखार से पीड़ित 29 लोेगों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। वहीं, तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। मोहल्ला संसारपुर में एक और मरीज में डेंगू के लक्षण मिले हैं। यहां के निवासी रजनेश कुमार की 21 वर्षीय पत्नी संगीता को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। शुक्रवार की रात परिजनों ने उसकी जांच कराई तो डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी निर्देश कुमार (19) में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, फर्रुखाबाद की सीमा से सटे मेरापुर निवासी प्रदीप कुमार की ढाई वर्ष की पुत्री राखी को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए जिले में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। संसारपुर में पिछले 10 दिनों से लगातार टीम भेजकर मरीजों की जांच और उपचार कराया जा रहा है। फॉगिंग आदि का भी कार्य कराया गया है। लोगों को घरों में सफाई आदि व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। बालिका राखी को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed