फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Danger of Lumpi, 60 thousand cows of the district deprived of vaccination

Agra News: लंपी का खतरा, जनपद के 60 हजार गोवंश टीकाकरण से वंचित

Sat, 23 Sep 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Danger of Lumpi, 60 thousand cows of the district deprived of vaccination
कासगंज। प्रदेश में पशुओं में लंपी के मामले मिलने लगे हैं। इस बीमारी का खतरा लगातार बढ़ने रहा है। जनपद के लगभग 60 हजार गोवंश टीकाकरण से वंचित हैं। गोशालाओं में मौजूद 5000 गोवंशों का टीकाकरण हो चुका है। लंपी बीमारी से पिछले वर्ष सितंबर में 14 गोवंश बीमारी की चपेट में आकर मर गए थे, जबकि 826 गोवंश इससे पीड़ित हुए।लंपी बीमारी में गोवंश की त्वचा में गांठें और बुखार के लक्षण आते हैं। पशु चारा खाना कम कर देता है। यदि समय से इलाज न हो तो उसकी मौत भी हो सकती है। जिससे पशुपालक को खासा नुकसान होता है। लंपी बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा उपाय पशुओं का टीकाकरण कराना है। इससे पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और बीमारी से बचाव होता है। इसके लिए विभाग के द्वारा टीकाकरण कराया जाता है। विभाग की टीम के द्वारा टीकाकरण शुरु किया है। गोशालाओं के टीकाकरण के बाद अब ग्रामों में भी पशुपालकों के गोवंशों का टीकाकरण शुरु किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed