फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Danahar police found the missing woman

दन्नाहार पुलिस ने ढूंढ निकाली लापता हुई महिला

Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Danahar police found the missing woman
मैनपुरी। थाना दन्नाहार पुलिस ने दो बच्चों के साथ लापता हुई महिला को ढूंढ निकाला। पति की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को महिला और बच्चों को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो दिन पूर्व थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी दो बच्चों के साथ लापता हो गई है। उसने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। मामला दर्ज करने के बाद एक टीम महिला व बच्चों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस ने महिला को दोनों बच्चों के साथ ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

महिला का पति व अन्य परिजन थाने आ गए। इसके बाद पुलिस ने महिला और बच्चों को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला बिना बताए घर से चली गई थी। उसको ढूंढ कर घरवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed