{"_id":"6416a04538ec6541400ad2ca","slug":"damage-to-the-standing-crops-in-the-fields-due-to-hailstorm-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर कुदरत का कहर: बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई फसलें, गेहूं सरसों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर कुदरत का कहर: बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई फसलें, गेहूं सरसों को भारी नुकसान
Sun, 19 Mar 2023 11:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:10 AM IST
सार
कई दिनों से छा रहे बादलों का कहर किसानों पर टूट पड़ा। खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल पूरी जलमंग्न होकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
बारिश में फसल हुई खराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम का मिजाज फिर बदला है। यूपी के मथुरा समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश के साथ आंधी व ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं इस बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गईं।
छाता क्षेत्र के गांव खायरा, भदावल, बिडावली, पैगाव, अ लवाई, रनवारी, उन्दी, बिडावली, लाडपुर, रनहेरा, सैनवा, तरोली, सेमरी, दौताना, चदौरी, गौहारी, भीम नगर, बहरावली, आदि गांव में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब हुई हैं।
किसान अनिल कुमार का कहना है की रात में आई बारिश और ओलों की वजह से गेहूं की फसल जमींदोज हो गई, जिसकी वजह से फसल में पानी भरा हुआ है। इससे फसल नष्ट होने का खतरा है अगर थोड़ी सी और बारिश हो जाती है तो थोड़ी बहुत खड़ी फसल भी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी और किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएगा।