फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dairy Run in Population Police Arrest Man Up Minister Reach Sadar Station

प्रोटोकॉल तोड़कर पशु डेयरी संचालक को छुड़ाने थाने पहुंचे योगी के मंत्री, पुलिस पर भड़के

Wed, 22 Jan 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dairy Run in Population Police Arrest Man Up Minister Reach Sadar   Station
डॉ. जीएस धर्मेश, राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग - फोटो : अमर उजाला
सदर के मुस्तफा क्वार्टर के नगला काछियान में नगर निगम की टीम और पुलिस ने आबादी के बीच डेयरी चलाने के आरोप में रामशरण को थाना ले जाकर हवालात में डाल दिए जाने से राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश भड़क गए।
विज्ञापन


वह प्रोटोकॉल तोड़कर खुद थाना सदर पहुंच गए और अफसरों से पूछा कि बगैर एफआईआर के रामशरण को हवालात में क्यों डाल दिया गया? इस पर पुलिस ने राम शरण को छोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी सदर विकासजायसवाल ने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी योगेश शर्मा टीम लेकर पहुंचे थे। सुल्तानपुरा केपास मुस्तफा क्वार्टर में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता अंकुर शर्मा के घर चार भैंस मिली। निगम की टीम ने कहा कि यहां पशु डेयरी चल रही है। इसका नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर के पिता रामशरण का कहना है कि उन्होंने कहा कि उनके पास नोटिस नहीं आया। इस पर उनका चालान काट दिया गया। आठ हजार रुपये दे दिए।  इसके बावजूद निगम की टीम पुलिस को बुलाकर उन्हें दोपहर ढाई बजे सदर बाजार थाना ले गई।

इसकी जानकारी पर राज्यमंत्री जीएस धर्मेश और कई भाजपाई वहां पहुंच गए। वहां हंगामा हो गया। सीओ सदर विवेक जायसवाल से मंत्री ने पूछा कि एफआईआर के बगैर हवालात में क्यों डाला? उन्होंने आरोप लगाया कि रामशरण केसाथ सिपाहियों ने मारपीट की है।

भाजपा कार्यकर्ता के पिता के साथ पुलिस ने मारपीट की, नगर निगम केपशु चिकित्साधिकारी ने भी अभद्रता की, इसकी सूचना पर थाना जाना पड़ा, इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी - डॉ. जीएस धर्मेश, राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग

पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई है। इसे देखा जाएगा। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रामशरण को नगर निगम ने पहले नोटिस जारी कर रखा था  - विकास जायसवाल, सीओ सदर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed